सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को जब ग्रामीणों ने देखा तो...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2020 4:10 PM
बेगूसराय : शायर ने सच ही कहा है इश्क व मुश्क छुपाये नहीं छुपता. इसका सच एक न एक दिन सामने आ ही जाता है. यह एक ऐसा जूनून है जिसके सामने मान, मर्यादा रिश्ते, नाते सभी चीजे बौनी साबित हो जाती है. इसे सच कर दिखायाबिहारमें बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक […]
बेगूसराय : शायर ने सच ही कहा है इश्क व मुश्क छुपाये नहीं छुपता. इसका सच एक न एक दिन सामने आ ही जाता है. यह एक ऐसा जूनून है जिसके सामने मान, मर्यादा रिश्ते, नाते सभी चीजे बौनी साबित हो जाती है. इसे सच कर दिखायाबिहारमें बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के एक प्रेमी एवं प्रेमिका ने.
मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनगामा निवासी विजय पासवान के पुत्र राहुल कुमार का तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की एक युवती से कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. इसी बीच शुक्रवार की रात प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंच कर प्रेमी के परिजनों से शादी करने की बात कही. लेकिन, प्रेमी के परिजन शादी करने से इन्कार कर दिया. तब दोनों युगल जोड़ी ने शनिवार को तुलसीपुर बहियार में सुनसान जगह पर मिलने पहुंचे. तभी बहियार में काम कर रहे किसान की नजर युगल जोड़ी पर पड़ी. किसानों द्वारा इसकी जानकारी मुखिया, सरपंच एवं ग्रामीणों को दिया गया.
देखते ही देखते पिपरा, मैदा बभनगामा, बहरबन्नी एवं बथौली गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ युगल जोड़ी को देखने जुट गयी. सभी के सामने प्रेमिका शादी नहीं होने पर जहर खाकर अपनी जान देनेकीजिदकररही थी. मौके पर पहुंचे मुखिया मनोज चौधरी, सरपंच फुलचंद पासवान, चौकीदार अमरजीत पासवान, बहादुर पासवान एवं उपस्थित ग्रामीणों ने हालत को देखते हुए शादी का बंदोबस्त बहियार में ही कराकर दोनो युगल जोड़ी को परिणय सूत्र में बंधबा दिया. इसके बाद सरपंच साहब अपनी बाइक सेनये जोड़े को घर तक पहुंचाया. जो हरेक चौक-चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










