स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है बेगूसराय
Updated at : 07 Aug 2019 2:50 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार तरक्की की है. इसी का नतीजा है कि अब लोगों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों जाना नहीं पड़ता है. उक्त बातें अमर ज्योति हॉस्पिटल का चौथे वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बेगूसराय नगर निगम के उप महापौर राजीव रंजन […]
विज्ञापन
बेगूसराय : बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार तरक्की की है. इसी का नतीजा है कि अब लोगों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों जाना नहीं पड़ता है. उक्त बातें अमर ज्योति हॉस्पिटल का चौथे वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बेगूसराय नगर निगम के उप महापौर राजीव रंजन ने कही.
इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमहापौर राजीव रंजन,सदर एसडीओ संजीव चौधरी, डॉ नंदकुमार सहनी, हॉस्पिटल के संस्थापक चंदन राज व प्रभाकर कुमार राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उपमहापौर राजीव रंजन ने कहा कि हॉस्पिटल में मरीज काफी उम्मीद लेकर आते हैं, ताकि उनका दु:ख दर्द दूर हो सके.
ऐसे मौके पर यह अस्पताल खड़ी उतरती है. जहां मरीज परेशान होकर आते हैं, लेकिन वापस खुशियां लेकर जाते हैं. अस्पताल के संस्थापक चंदन राज ने कहा कि मेरी कोशिश है कि मरीजों को औरों के जगह से अच्छी सुविधा सस्ती व दुरुस्त मिल सके . मौके पर डॉ अजित कुमार सिन्हा,रंजीत सिंह,सोनू सरकार,नंदन चौधरी,सचिन सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ इमाम,डॉ रामानुज सिंह, डॉ संतोष कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




