लूटपाट का विरोध करने पर मजदूर को मारी गोली

Updated at : 31 Jul 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
लूटपाट का विरोध करने पर मजदूर को मारी गोली

बेगूसराय : सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर में अपराधियों ने सोमवार की रात दो मजदूरों के साथ लूटपाट शुरू कर दी. विरोध करने पर अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया और सड़क किनारे के गड्ढे में लुढ़काकर फरार हो गये. घायल मजदूर का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. […]

विज्ञापन

बेगूसराय : सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर में अपराधियों ने सोमवार की रात दो मजदूरों के साथ लूटपाट शुरू कर दी. विरोध करने पर अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मारकर घायल कर दिया और सड़क किनारे के गड्ढे में लुढ़काकर फरार हो गये.

घायल मजदूर का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस अपराधियों की खोज में लगी हुई है. लेकिन सफलता नहीं मिल पायी है.
बताया जाता है कि बीती रात कैलाशपुर वार्ड 4 निवासी ध्रुव पासवान ट्रक से गिट्टी अनलोडिंग कर वापस अपने घर लौट रहा था. रास्ते में उलाव ढाला के समीप बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया. ध्रुव पासवान (28) तथा उसके साथी की पहले पिटाई की, फिर मोबाइल और 700 रुपये छीन लिये.
लूटपाट का विरोध करने पर ध्रुव पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी. परिवार के लोगों को जब घटना की सूचना मिली तो वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे. और रात में घायल को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन