सहेली के पिता ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, नशा की सूई देकर बनाया अश्लील वीडियो

Updated at : 15 Jun 2019 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
सहेली के पिता ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, नशा की सूई देकर बनाया अश्लील वीडियो

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत से सटे एक मोहल्ले की नाबालिग छात्रा के साथ उसकी ही सहेली के पिता ने दुष्कर्म किया. साथ ही नशीली पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाया. मामले का उजागर तब हुआ जब शनिवार को पीड़िता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में बलिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत से सटे एक मोहल्ले की नाबालिग छात्रा के साथ उसकी ही सहेली के पिता ने दुष्कर्म किया. साथ ही नशीली पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाया. मामले का उजागर तब हुआ जब शनिवार को पीड़िता ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि बलिया बाजार स्थित चक मक्खन टोला निवासी राज कुमार मालाकार की पुत्री जो उसकी सहेली थी. उसके यहां मेरा आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान सहेली के पिता की कुदृष्टि पीड़िता के ऊपर लगी हुई थी. मौका पाकर हैवानियत की सीमा पार कर उनके साथ दुष्कर्म किया. साथ ही नशीली दवा खिलाकर आपत्तिजनक अश्लील वीडियो बना लिया गया. विरोध करने पर उसे वायरल करने की धमकी दी. इसी को लेकर दुष्कर्मी की पत्नी, दो पुत्री और पुत्र ने मुझे इस संबंध में चुप रहने को कहा. साथ ही चुप नहीं रहने पर मुझे जान से मार देने की भी धमकी दी गयी. धमकी से डरी-सहमी रही और जुबान बंद रखी.

इसी बीच छह जून को जब वे अपने ननिहाल जाने को लेकर घर से निकली तो रास्ते में पटेल चौक के समीप एकबार फिर सभी आरोपियों ने मुझे जबरन स्कॉर्पियो पर बिठा लिया. साथ ही आरोपी ने मुझे नशीली पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया. बेहोशी की हालत में मुझे बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया गया. यहां के स्थानीय यात्रियों ने मुझे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया. जीआरपी की पहल पर मुझे टाउन थाना भेजा गया. उसके बाद अल्पावास गृह भेज दिया गया. जहां से सूचना मिलने पर मेरे दादा मुझे घर ले आये. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर पोस्को एक्ट के तहत कांड संख्या 219/19 दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन