वरमाला के समय फोटो लेने से मना करने पर दो पक्षों के बीच मारपीट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

खोदावंदपुर : बुधवार की बीती रात बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गौरवद्धा टोल में वरमाला के समय मोबाइल से फोटो लेने पर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई, जिसमें बराती एवं सराती पक्ष के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. मारपीट में एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां चलीं. मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी […]
विज्ञापन
खोदावंदपुर : बुधवार की बीती रात बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गौरवद्धा टोल में वरमाला के समय मोबाइल से फोटो लेने पर दो पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई, जिसमें बराती एवं सराती पक्ष के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये. मारपीट में एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां चलीं.
मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी रामाशीष यादव के बेटी की शादी बुधवार की रात थी. तय समय पर बरात आयी और बरात का स्वागत भी किया गया. स्टेज पर वरमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी बराती पक्ष के चार पांच युवकों नशे में धुत होकर मोबाइल से फोटो ले रहे थे.
सराती के द्वारा फोटो लेने से मना किया गया. इसी बात को लेकर दो पक्षों को आपस में भिड़ंंत हो गयी. इस घटना में वधू का भाई अजय कुमार एवं उनके रिश्तेदार मसुराज गांव के गंगा राम यादव का पुत्र मोहन कुमार एवं बराती पक्ष समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत रेवाड़ी गांव निवासी पंकज कुमार, कैलाश कुमार, रामचंद्र यादव, विपिन कुमार सहित अन्य चोटिल हो गये. सभी चोटिलों का इलाज रोसड़ा अस्पताल में चल रहा है.
काफी गहमागहमी के बीच किसी तरह शादी कर वर-वधू को विदा कर दिया गया. इस संबंध में बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सरपंच लक्ष्मी यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना की मौखिक सूचना मिली है. वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना किसी के द्वारा नहीं दिया गयी है. शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










