काम से हटाये गये मजदूरों ने लगायी न्याय की गुहार
Updated at : 07 Jun 2019 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

साहेबपुरकमाल : एनएच 31 का फोर लेन निर्माण कंपनी पुंज लॉयड ने बहाल कर्मी से कार्य करवा लिया और बगैर मजदूरी का भुगतान किये अचानक एक साथ चार कर्मियों को काम से हटाकर दूसरे को बहाल कर लिया. बकाया मजदूरी मांगने पर टाल-मटोल करने लगे .पीड़ित मजदूरों ने थाने में आवेदन देकर न्याय का गुहार […]
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल : एनएच 31 का फोर लेन निर्माण कंपनी पुंज लॉयड ने बहाल कर्मी से कार्य करवा लिया और बगैर मजदूरी का भुगतान किये अचानक एक साथ चार कर्मियों को काम से हटाकर दूसरे को बहाल कर लिया. बकाया मजदूरी मांगने पर टाल-मटोल करने लगे .पीड़ित मजदूरों ने थाने में आवेदन देकर न्याय का गुहार लगायी है.
पीड़ित रघुनाथपुर निवासी मुकेश कापर ने बताया कि एनएच 31 फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा हमारे अलावा मन्नू कुमार,सुनील यादव,और अमरजीत कुमार को गार्ड पद पर बहाल किया गया .हमलोग 1.10.2017 से नियमित रूप से दायित्व का निर्वाह कर रहे थे. कार्य के दौरान कंपनी के इंजीनियर प्रत्येक दिन उपस्थिति का हस्ताक्षर भी करवा रहे थे.
इसी बीच चार जून को सभी चारों गार्ड को न सिर्फ हटा दिया बल्कि मेरे स्थान पर दूसरे को बहाल भी कर लिया.जब हमलोगों ने कंपनी के लोगों से हटाने का कारण जानना चाहा तो किसी ने कोई जवाब नहीं दिया. पीड़ित मजदूरों का कहना है कि हमलोगों को जनवरी से मई 2019 तक पांच माह का मजदूरी बकाया है. जब बकाया मजदूरी का मांग किया तो तरह तरह का बहाना बनाना शुरू कर दिया .इसलिए थाना में आवेदन देकर बकाया मजदूरी का भुगतान करवाने का गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




