बेगूसराय में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्‍या, घर के बाहर मिली लाश

Updated at : 31 May 2019 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्‍या, घर के बाहर मिली लाश

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गयी है. मामला बीती रात का है. जानकारी के अनुसार बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर के रहने वाले और अमरौर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह की हत्या अपराधियों ने कर दी. अपराधियों ने घटना को […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गयी है. मामला बीती रात का है. जानकारी के अनुसार बेगूसराय के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर के रहने वाले और अमरौर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह की हत्या अपराधियों ने कर दी. अपराधियों ने घटना को उनके घर के बाहर ही अंजाम दिया.

खबरों की मानें तो भाजपा नेता को लोहे की रॉड से मारा गया है.

घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. घटना के कारणों कर फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है अपराधियों ने गोपाल सिंह को घर के बाहर मार डाला और वहीं लाश को फेंक कर फरार हो गये.

गौर हो कि बेगूसराय में बीते कुछ दिनों में कई घटनाओं को अपराधियों ने अंजाम दिया है. हाल ही में अपराधियों ने एक फेरी वाले को यह कहते हुए गोली मार दी थी कि उसे तो पाकिस्‍तान में होना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन