ePaper

गर्मी को देखते हुए निगम ने लगाया पानी का स्टॉल

Updated at : 09 May 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
गर्मी को देखते हुए निगम ने लगाया पानी का स्टॉल

बेगूसराय : जिले में मौसम के बढ़ते पारा और गर्म पछिया हवा से लोग हलकान हो रहे हैं. लगभग पंद्रह दिनों से भीषण गर्मी का सामना करने को लोग मजबूर हैं. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कचहरी, प्रशासनिक, स्वास्थ्य, कृषि संबंधी विभिन्न कार्यों से हजारों लोगों का शहर में आना -जाना रहता है. आने-जाने वाले […]

विज्ञापन

बेगूसराय : जिले में मौसम के बढ़ते पारा और गर्म पछिया हवा से लोग हलकान हो रहे हैं. लगभग पंद्रह दिनों से भीषण गर्मी का सामना करने को लोग मजबूर हैं. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कचहरी, प्रशासनिक, स्वास्थ्य, कृषि संबंधी विभिन्न कार्यों से हजारों लोगों का शहर में आना -जाना रहता है. आने-जाने वाले लोगों को पानी ही गर्मी से राहत पाने का एक बड़ा माध्यम हो जाता है.

तापमान बढ़ने के साथ जल स्तर भी काफी नीचे चला गया है.नगर निगम द्वारा शहर में लगाये गये विभिन्न जगहों पर हैंड पंप समुचित पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है. हर साल गर्मी का मौसम आने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर नि:शुल्क पेयजल के स्टॉल लगाये जाते थे. परंतु इस वर्ष गर्मी से लोग लगभग एक महीने से परेशान थे.
पानी के लिए हाहाकार मचा था. पेयजल की समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराने के लिए प्रभात खबर में गर्म पछिया हवा से घर से निकलना मुश्किल शीर्षक से आठ मई को खबर प्रकाशित की गयी थी. खबर प्रकाशन के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया.
जिसके बाद शहर के सात प्रमुख जगहों पर नि:शुल्क पेयजल काउंटर की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की गयी .इधर बेगूसराय नगर निगम के महापौर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर के कई जगहों पर नि:शुल्क शीतल जल केंद्र का जायजा लिया. दो जगहों पर कर्मी गायब थे. जिस पर महापौर ने कड़ी फटकार लगायी. महापौर ने बताया कि किसी भी कीमत में लोगों को पानी की कमी नहीं होने दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन