बेगूसराय : कन्हैया के जनसंवाद में उपद्रव करनेवालों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2019 6:15 AM

विज्ञापन

बेगूसराय : लोकसभा चुनाव के वामदल के प्रत्याशी कन्हैया के जनसंवाद कार्यक्रम में उपद्रव मचानेवालों पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में चुनाव कार्य के लिए एफएसटी की टीम में प्रतिनियुक्त महेश प्रसाद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि शहर के लोहियानगर टावर चौक पर प्रत्याशी कन्हैया का […]

विज्ञापन
बेगूसराय : लोकसभा चुनाव के वामदल के प्रत्याशी कन्हैया के जनसंवाद कार्यक्रम में उपद्रव मचानेवालों पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में चुनाव कार्य के लिए एफएसटी की टीम में प्रतिनियुक्त महेश प्रसाद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि शहर के लोहियानगर टावर चौक पर प्रत्याशी कन्हैया का जन संवाद कार्यक्रम चल रहा था.
इसी क्रम में गोलू कुमार अपने चार-पांच अन्य अज्ञात साथियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में घुसकर आपत्तिजनक नारा लगाते हुए गाली-गलौज व मारपीट कर जनसभा में उपद्रव मचाया. प्रतिनियुक्त कर्मी श्री सिंह ने कहा कि इस तरह की घटना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन