छापेमारी में 500 शराब की भट्ठियां ध्वस्त
Updated at : 19 Mar 2019 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

चेरियाबरियारपुर : आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जिले में अपराधियों की धड़-पकड़ और अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब कारोबार के विरुद्ध पूरा प्रशासनिक अमला हाथ धोकर पड़ गया है. जिसके फलस्वरूप अपराधियों व शराब के अवैध कारोबारियों की शामत आ गयी है. जानकारी अनुसार सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर काबर […]
विज्ञापन
चेरियाबरियारपुर : आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जिले में अपराधियों की धड़-पकड़ और अवैध रूप से चलाये जा रहे शराब कारोबार के विरुद्ध पूरा प्रशासनिक अमला हाथ धोकर पड़ गया है. जिसके फलस्वरूप अपराधियों व शराब के अवैध कारोबारियों की शामत आ गयी है.
जानकारी अनुसार सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर काबर परिक्षेत्र में पड़ने वाले एरिया करोड़, खांजहांपुर,श्रीपुर व ठीकाराही में छापेमारी व सर्च अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व जिला पुलिस कप्तान अवकाश कुमार, एएसपी अभियान अमृतेश कुमार,मंझौल डीएसपी सूर्य देव कुमार ने की.
छापेमारी के क्रम में चेरियाबरियारपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के साथ साथ श्वान दस्तों के टीम व लगभग ढाई सौ पारा मिलिट्री के जवानों को देखकर शराब कारोबारियों और अपराधियों के होश फाख्ता हो गये.
श्रीपुर पंचायत से प्रारंभ हुई छापेमारी व सर्च अभियान छापेमारी व सर्च अभियान के क्रम में जिला पुलिस कप्तान सर्वप्रथम श्रीपुर पंचायत पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस दौरान भरोसी सहनी,गंगा पासवान, प्राण पासवान, मुकेश पासवान,भूल्लू सहनी, हरेकृष्ण सहनी सहित दर्जनों लोगों के घरों में छापेमारी हुई. छापेमारी व सर्च अभियान के दौरान लगभग पांच सौ शराब के अवैध भट्ठियोंं को ध्वस्त किया गया.
जबकि कारोबारियों के द्वारा मौके पर अवैध महुआ शराब तैयार करने के लिए लाये गये मैटेरियल को बर्बाद कर दिया गया.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस दौरान लगभग साढ़े सात सौ लीटर महुआ शराब बनाने हेतु जब्त की गयी रॉ मैटेरियल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
तत्पश्चात एसपी का पूरा अमला गुआवाड़ी घाट की ओर निकल गया. समाचार प्रेषण तक कोई अपराधी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है. जबकि काबर परिक्षेत्र एरिया के 55 रही पर पूरा प्रशासनिक अमला छापेमारी व सर्च अभियान चला रही है.
93 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर फरार :साहेबपुरकमाल. रविवार की रात पुलिस ने छर्रापट्टी गांव में छापेमारी कर कुल 93 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया. जबकि मौका का फायदा उठाकर कारोबारी फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि छर्रापट्टी गांव के फूलचंद यादव का पुत्र विजय यादव द्वारा शराब का कारोबार करने की गुप्त सूचना मिलने पर रविवार की रात छापेमारी की गयी.
इस दौरान उसके फुस का बना घर के आंगन में गड्डा खोदकर जमीन के अंदर छिपाकर रखे भारी संख्या में शराब का बोतल बरामद किया गया. बरामद शराब में रॉयल स्टेग ब्रांड के 750 एमएल का 12 बोतल, 375 एमएल का 25 बोतल और 180 एमएल का 56 बोतल शामिल है. थानाप्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कारोबारी की गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी गयी है.
पुलिस ने की छापेमारी, शराब बरामद:बखरी. सोमवार को बखरी नगर पंचायत के वार्ड 06 से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मक्खाचक वार्ड-छह के दुलारचंद राय के पुत्र राजा राय के घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखा हुआ है. सूचना मिलते ही उक्त जगह पर छापेमारी की गयी, जिसमें 180 एमएल के 144 बोतल व 750 एमएल के 24 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया.
हालांकि मौके पर से धंधेबाज राजा राय फरार हो गया. वहीं शराब बरामदगी के बाद धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह छापेमारी निरंतर जारी रहेगा. कारोबारी को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




