पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Feb 2019 4:04 PM
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खांजहांपुर पंचायत के यादव डेरा में बुधवार की रात्रि एक महिला द्वारा घरेलू कलह से अजीज आकर अपने दुधमुंहे बच्चे की परवाह किये बिना बुधवार की रात्रि में आग लगाकर आत्महत्या कर लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जानकारी अनुसार सूचना मिलते ही […]
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खांजहांपुर पंचायत के यादव डेरा में बुधवार की रात्रि एक महिला द्वारा घरेलू कलह से अजीज आकर अपने दुधमुंहे बच्चे की परवाह किये बिना बुधवार की रात्रि में आग लगाकर आत्महत्या कर लेने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. जानकारी अनुसार सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच हताहत महिला के पति एवं उसके ससुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुट गयी है. जबकि, हताहत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना में मनीष कुमार यादव की 25 वर्षीया पत्नी ईशा कुमारी की मौत हुई है. घटना की रात परिवार के सदस्य पड़ोस में हो रही एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे. वहीं घटना के बाद पड़ोसियों के द्वारा घर के सदस्यों को सूचना दी गयी. परंतु घर पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी. वहीं घटना के बाबत हताहत महिला के ससुर आनंदी यादव के द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गयी.जिसकेबाद थाना पुलिस के द्वारा मौके की नजाकत को भांपते हुए हताहत के पति मनीष एवं उसके ससुर को हिरासत में ले लिया तथा हताहत महिला के मायके वालों को घटना के बाबत सूचना दी.
वहीं मृतक महिला के परिजनों ने घर पर पहुंच जमकर हंगामा किया. जानकारी के मुताबिकमृतक महिला के पति मनीष मधुमक्खी पालन के धंधे से जुड़ा है. जिसको लेकर गांव-गांव घुम कर मधुमक्खी पालन का धंधा किया करता था. उसी क्रम में मनीष का संबंध किसी अन्य महिला से हो गया था. जिसको लेकर प्राय: दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था. लेकिन, परिजनों के दबाव में मनीष अपनी पत्नी को रखता था. इस बीच उक्त दंपती के दो संतान भी हुए. एक तीन वर्ष की पुत्री एवं एक सात माह का पुत्र है.
मंझौल पुलिस निरीक्षक विभा कुमारी ने बताया हताहत महिला के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है. मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. साथ ही महिला के परिजनों के आवेदन मिलते ही विधि सम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










