ePaper

कांग्रेस पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- सिद्धू को पार्टी से निकाल देना चाहिए

Updated at : 18 Feb 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस पर बिफरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा- सिद्धू को पार्टी से निकाल देना चाहिए

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी को लेकर उन्हें कांग्रेस से निष्कासित करने की रविवार को मांग की. सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक स्पष्टीकरण देना चाहिए, राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए और सिद्धू को अपनी पार्टी से निष्कासित कर देना […]

विज्ञापन

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी को लेकर उन्हें कांग्रेस से निष्कासित करने की रविवार को मांग की. सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक स्पष्टीकरण देना चाहिए, राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए और सिद्धू को अपनी पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए.” उन्होंने क्रिकेटर से नेता बने एवं पंजाब के मंत्री की एक टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर यह कहा.

मालूम हो कि सिद्धू ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि क्या पाकिस्तानी भूमि पर आतंकी गतिविधियों के संरक्षण के लिए समूचे पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. सिंह ने छह कश्मीरी अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के केंद्र के फैसले की भी सराहना करते हुए कहा कि वे लोग देशद्रोही हैं, लेकिन उनके साथ मेहमानों जैसा बर्ताव किया जा रहा. वक्त आ गया है कि उनके साथ वैसा सलूक किया जाये, जिसके देशद्रोही हकदार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन