बेगूसराय : योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं : आरसीपी सिंह

Updated at : 14 Jan 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं : आरसीपी सिंह

बेगूसराय : कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. जदयू कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं. उक्त बातें स्थानीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित जदयू के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नौ जिलों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह […]

विज्ञापन
बेगूसराय : कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं. जदयू कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं. उक्त बातें स्थानीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित जदयू के व्यावसायिक प्रकोष्ठ के नौ जिलों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह ने कहीं.
इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण ही बिहार में कानून का राज है. बिहार सरकार की स्पष्ट सोच है कि सत्ता समाज के अंतिम आदमी के विकास के लिए मिली है. साथ ही उन्होंने विरोधी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दूसरी तरफ सत्ता का उपयोग अपने परिवार की उन्नति के लिए करते हैं. उन्होंने व्यवसायियों से पार्टी से जुड़ने व जोड़ने का आह्वान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन