अगवा करने के बाद प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Updated:
विज्ञापन
अगवा करने के बाद प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर महेश कुमार (32) को अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने की नियत से बदमाशों ने शव को खेत में फेंक दिया. शनिवार की सुबह शव मिलने की खबर से जहां इलाके में […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव में शुक्रवार की रात बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर महेश कुमार (32) को अपहरण कर गोली मारकर हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने की नियत से बदमाशों ने शव को खेत में फेंक दिया. शनिवार की सुबह शव मिलने की खबर से जहां इलाके में सनसनी फैल गयी है, वहीं उनके परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस का कहना हुआ कि पैसे के लेन-देन के विवाद में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या की गयी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है.

बताया जा रहा है कि पसपुरा निवासी 32 वर्षीय पुत्र महेश कुमार शुक्रवार की शाम खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकला था. तभी बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया और देर रात में गोली मारकर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि महेश सिंह का गांव के बमबम सिंह के यहां जमीन कारोबार के 70 हजार रुपये बकाया था. इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इस बाबत मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजविंदु प्रसाद ने बताया कि मृतक महेश कुमार भी अपराधी प्रवृत्ति का था. महेश कुमार पर हत्या और रेप के मामले दर्ज हैं. कुछ दिनों पूर्व वह जमानत पर बाहर था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन