ePaper

आर्म्स एक्ट मामला : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ चार्जशीट दायर

Updated at : 20 Dec 2018 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट मामला : पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति के खिलाफ चार्जशीट दायर

बेगूसराय : आर्म्स ऐक्ट मामले में गुरुवार को पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी. चार्जशीट बेगूसराय की मंझौल सब डिविजन कोर्ट में दायर की गयी है. ज्ञात हो कि इस मामले में चंद्रशेखर वर्मा ने बीते 29 अक्टूबर को सरेंडर कर दिया था. वहीं, […]

विज्ञापन

बेगूसराय : आर्म्स ऐक्ट मामले में गुरुवार को पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ चार्जशीट दायर की गयी. चार्जशीट बेगूसराय की मंझौल सब डिविजन कोर्ट में दायर की गयी है. ज्ञात हो कि इस मामले में चंद्रशेखर वर्मा ने बीते 29 अक्टूबर को सरेंडर कर दिया था. वहीं, मंजू वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए 27 नवंबर तक गिरफ्तारी नहीं होने पर डीजीपी को हाजिर होने का आदेश दिया था. लगातार पुलिस की दबिश और दबाव के कारण मंजू वर्मा ने भी 20 नवंबर को आत्मसमर्पण कर दिया था.

क्या है मामला
मंजू वर्मा के श्रीपुर अर्जुन टोला स्थित आवास पर सीबीआई के 17 अगस्त को हुई छापेमारी के दौरान पचास राउंड अवैध कारतूस बरामद किये गये थे. सीबीआई ने पूर्व मंत्री के घर के कमरा नंबर-2 में रखें एक बॉक्स से .323 बोर के 18 कारतूस, 8 एमएम बोर के 10 कारतूस, 7.62 बोर के 19 कारतूस एवं थ्री नोट थ्री बोर का छह कारतूस बरामद किये थे. उक्त सभी कारतूस आम आदमी को रखने के लिए प्रतिबंधित है. इसको लेकर सीबीआई द्वारा मंजू वर्मा से पूछताछ भी की गयी थी. इसके बाद मंजू वर्मा और उनके पति पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था. इसके बाद उन्हें मंत्री पद से भी इस्तीफा देना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन