ePaper

जदयू नेता के घर अपराधियों की फायरिंग से वृद्ध मां की मौत, ...जानें क्यों दिया गया घटना को अंजाम?

Updated at : 19 Dec 2018 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू नेता के घर अपराधियों की फायरिंग से वृद्ध मां की मौत, ...जानें क्यों दिया गया घटना को अंजाम?

बेगूसराय : जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में जदयू नेता के घर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलायी. अपराधियों की गोली लगने से जदूय नेता की मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना का कारण रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं दिया जाना बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, […]

विज्ञापन

बेगूसराय : जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में जदयू नेता के घर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलायी. अपराधियों की गोली लगने से जदूय नेता की मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना का कारण रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं दिया जाना बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में मंगलवार की देर रात जदयू नेता मो शब्बीर के घर पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की. अपराधियों की गोली लगने से जदयू नेता की 70 वर्षीया मां फातिमा बीबी की मौत मौके पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि फातिमा बीबी की गोतनी मदीना बीबी वार्ड सदस्य हैं. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत वह पीसीसी ढलाई का कार्य करा रही थी. बताया जा रहा है कि फातिमा बीबी के पुत्र से रंगदारी मांगने और रंगदारी नहीं देने के कारण अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलायीं, जिसमें अपराधियों की गोली लगने से फातिमा बीबी की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन