शराब से चौथी मौत अफवाह या हकीकत, जांच में हांफ रही पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 3:59 AM

विज्ञापन

बेगूसराय : स्पिरिट पीने से चार लोगों की एक साथ मौत होने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रहा. तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. लेकिन चौथे शव को कोई सुराग नहीं मिला है. पुष्टि होने वालों में पोखड़िया नंबर- 35 निवासी 35 वर्षीय मनोज पासवान, 40 वर्षीय सुनील कुमार राउत, 35 […]

विज्ञापन

बेगूसराय : स्पिरिट पीने से चार लोगों की एक साथ मौत होने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रहा. तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. लेकिन चौथे शव को कोई सुराग नहीं मिला है. पुष्टि होने वालों में पोखड़िया नंबर- 35 निवासी 35 वर्षीय मनोज पासवान, 40 वर्षीय सुनील कुमार राउत, 35 वर्षीय सोनू कुमार शामिल हैं.

इन मृतकों के परिजन भी सामने आये हैं. लेकिन चौथे व्यक्ति प्रदीप पासवान की मौत की अफवाह परवान पर है. शव का अब तक कोई अता-पता नहीं चला है. न ही अब तक उसके परिजन का कोई सुराग ही पता चला है. ऐसे में चौथे व्यक्ति की मौत की पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है. वहीं चार लोगों की मौत की चर्चा जिला पुलिस के लिए गले की फांस बनती जा रही है. ज्ञात हो कि 25 जून को नगर थाना क्षेत्र के पोखड़िया वार्ड संख्या-35 में स्पिरिट पीने की वजह से तीन युवकों की मौत हुई थी. जिसमें दो शवों को परिजनों द्वारा आनन-फानन में दाह-संस्कार कर दिया गया था.

जबकि एक सुनील कुमार राउत के शव को पुलिस ने सिमरिया गंगा स्थित श्मशान घाट से उठाकर पोस्टमार्टम भी कराया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरे रहस्यों का पर्दाफाश हो सकता है. अब बड़ा सवाल उठता है कि आखिर चौथा शव व उनके परिजन कहां गये. चौथे मृतक कहां के रहने वाले हैं. कौन हैं उनके परिजन. शायद, यही वजह है कि चौथे शव को पता लगाने में बेगूसराय पुलिस हांफ रही है. परंतु कोई पता नहीं चल पा रहा है. चर्चा है कि चौथे मृतक प्रदीप लोहिया नगर के निवासी है. इस सूचना पर पुलिस लोहिया नगर मोहल्ले में देर शाम तक शव व उनके परिजन की टोह में खाक छानती रही. परंतु कोई जानकारी नहीं मिली. लोहिया नगर के वार्ड-28 के पार्षद पति डॉ जितेंद्र राय ने दावा किया है कि इस मोहल्ले से किसी की मौत नहीं हुई है. प्रदीप के नाम जो भी व्यक्ति हैं वो सुरक्षित व जीवित है. ऐसे में लोहियानगर की व्यक्ति की मौत महज एक अफवाह है.

शराब से मौत के बाद पुलिस-प्रशासन की टूटी नींद
शराब से मौत के बाद पुलिस-प्रशासन की नींद टूटी है. अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान अब तेज हो चुका है. छापेमारी का नेतृत्व पुलिस कप्तान आदित्य कुमार खुद संभाल रहे हैं. मंगलवार को शहर के विभिन्न होटलों- रेस्टोरेंटों में रेड मारी गयी. पुलिस ने स्टेशन चौक स्थित हंस होटल में छापेमारी कर संदिग्ध हालत में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि हंस होटल में अवैध धंधे किया जाता है. इसी सूचना पर पुलिस ने होटल में छापेमारी की. वहीं एक युवक भागने में सफल रहा. पकड़े गये लोगों से पूछताछ की जा रही है. छापेमारी से माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे.
क्या कहते हैं अधिकारी
सर्जिकल स्पिरिट पीने से तीन व्यक्ति की मौत हुई है. चार की मौत अफवाह है. स्पिरिट कांड के बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच चल रही है. अवैध धंधे पर नकेल कसने के लिए अब विशेष रणनीति बनायी गयी है.
आदित्य कुमार, एसपी, बेगूसराय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन