बेगूसराय में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
मृतक ऋतिक रोशन की फाइल फोटो।

मृतक ऋतिक रोशन की फाइल फोटो।

Begusarai News: बेगूसराय के तिलक नगर मोहल्ले में 24 वर्षीय युवक ऋतिक रोशन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक एचडीएफसी बैंक के लोन रिकवरी विभाग में काम करता था, घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.

विज्ञापन

Begusarai News (विकाश मिश्रा): बेगूसराय में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के तिलक नगर मोहल्ले की बताई जा रही है. मृतक की पहचान मुरलीधर सिन्ह के 24 वर्षीय इकलौते पुत्र ऋतिक रोशन के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

एचडीएफसी बैंक में करता था काम

बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन एचडीएफसी बैंक के लोन रिकवरी विभाग में कार्यरत था. रोज की तरह वह देर रात अपने कमरे में सोने गया था. सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिवार वालों को लगा कि बकरीद की छुट्टी होने के कारण वह देर तक सो रहा होगा.

दरवाजा तोड़ने पर सामने आया दर्दनाक मंजर

काफी देर तक नहीं उठने पर उसकी मां उसे जगाने के लिए कमरे के पास पहुंची. दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पड़ोसियों को बुलाया गया. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के अंदर ऋतिक का शव पंखे से चादर के सहारे लटका मिला.

पुलिस और FSL टीम ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. परिजनों ने किसी तरह के विवाद या तनाव की जानकारी से इनकार किया है. परिवार के लोग घटना के बाद गहरे सदमे में हैं और कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Also Read: बेगूसराय में छात्रवृत्ति फॉर्म भरने निकले इंटर के छात्र की हत्या , दियारा में मिला शव

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन