उल्लास और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-अजहा, अमन-चैन की मांगी दुआ

मंझौल क्षेत्र के ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करते मुस्लिम अकीदतमंद।
Begusarai News: बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया. नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति की दुआ मांगी.
Begusarai News (मंझौल से दानिश इकबाल की रिपोर्ट): बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं प्रखंडों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार क्षेत्र में उल्लास पूर्वक मनाया गया. उक्त त्योहार के अवसर पर अहले सुबह से ही लोगों मे जबरदस्त उत्साह देखा गया. मुस्लिम अकीदतमंद सुबह सवेरे से नहा-धोकर ईदगाहों एवं मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की.
नमाज से पूर्व जामा मस्जिद मेहदा शाहपुर के साबिक इमाम मुफ्ती सरफराज ने ईद उल अजहा के फजाइल व बरकात की जानकारी देते हुए हरेक साहिबे नेसाब को खुशदिली के साथ खुदा की राह में कुर्बानी का नजराना पेश करने की अपील की.
अल्लाह के पास सिर्फ नीयत पहुंचती है- इमाम
साबिक इमाम ने कहा खुदा ने अपनी मुकद्दस किताब कुरान करीम में फरमाया है. अल्लाह के पास ना तो तुम्हारे कुर्बानी के जानवरों का खून पहुंचता है और ना ही गोश्त, बल्कि उसके पास तो सिर्फ तुम्हारी नीयत पहुंचती है. उन्होंने कहा कुर्बानी के जानवर का खून जमीन पर गिरने से पहले ही अल्लाह पाक के यहां कुबूल हो जाती है. तथा कुर्बानी के जानवर के हर एक बाल के बराबर कुर्बानी करने वालों को एक-एक नेकी मिलती है. साथ ही उन्होंने अब तक कुर्बानी की नीयत नहीं करने वाले हर एक साहिब निसाब से ईद-उल-अजहा के बारहवीं तारीख तक कुर्बानी करने के लिए प्रेरित किया.
नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर दी मुबारकबाद
ईद-उल-अजहा की नमाज के उपरांत सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर, अपने पुराने सारे गिले-शिकवे को भुलाकर आपस में एक दूसरे को मुबारकबाद पेश किया. जबकि पुरे देश में अमन व अमान के साथ शांति और भाईचारे एवं हरेक प्रकार की महामारी से हिफाज़त की दुआएं मांगी गई. तत्पश्चात अपने-अपने घरों मे खुशदिली से कुर्बानी दिए. वहीं कुर्बानी के गोश्त को तीन हिस्सों में तक्सीम कर एक हिस्सा गरीब-गुरबा व फोकरा व मसाकीन के बीच तकसीम करने, दूसरा हिस्सा अपने सगे-संबंधियों मे वितरण करने, जबकि तीसरा हिस्सा स्वयं अपने घर में खाने की तलकीन की गई.
जानकारी अनुसार पबड़ा, कमला, मेहदा शाहपुर, मंझौल, सिउरी, चेरिया बरियारपुर, करोड़, सकरबासा, बसही, परमानंदपुर सहित अन्य पंचायतों में उक्त त्योहार शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया.
ईदगाहों एवं मस्जिदों के समीप सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
ईद उल अजहा (बकरीद) त्योहार की नमाज में किसी प्रकार की कोई खलल अथवा विध्न पैदा नहीं हो. इसके लिए मस्जिदों एवं ईदगाहों के पास पुलिस की तैनाती दिखी. मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार के नेतृत्व में मंझौल थाना पुलिस सहित चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष ज्योति कुमार बासु दल-बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते दिखे. जबकि, बीडीओ निरंजन कुमार भी क्षेत्र भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे.
Also Read: बेगूसराय सलौना स्टेशन रैक पॉइंट पर 5 साल बाद फिर शुरू हुई मक्का लोडिंग, किसानों में खुशी की लहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










