शराब के नशे में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी के आरोपित दारोगा पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

Published at :06 Jun 2018 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
शराब के नशे में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी के आरोपित दारोगा पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

बेगूसराय:बिहार केबेगूसरायमें वासुदेवपुर गांव की एक महिला ने मुफस्सिल थाना के दारोगा संतोष पाठक पर घर में घुसकर शराब के नशे में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. बुधवार को थाने में आवेदन आते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गयी. मामले को लेकर थानाध्यक्ष लालमोहन सिंह ने एसपी को […]

विज्ञापन

बेगूसराय:बिहार केबेगूसरायमें वासुदेवपुर गांव की एक महिला ने मुफस्सिल थाना के दारोगा संतोष पाठक पर घर में घुसकर शराब के नशे में छेड़खानी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में आवेदन दिया है. बुधवार को थाने में आवेदन आते ही पुलिस कर्मियों में खलबली मच गयी.

मामले को लेकर थानाध्यक्ष लालमोहन सिंह ने एसपी को संज्ञान में देते हुए कार्रवाई हेतु मागदर्शन मांगा. एसपी आदित्य कुमार ने आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच का आदेश दिया. एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन