बिहार : बेगूसराय में तीन अज्ञात अपराधियों ने 2 युवक को गोली मारी, एक की मौत

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पसपुरा गांव के समीप आज एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों के दो युवकों पर गोलीबारी करने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया. मुफसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि मृतक युवक का नाम रौशन […]
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत पसपुरा गांव के समीप आज एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों के दो युवकों पर गोलीबारी करने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य युवक जख्मी हो गया. मुफसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि मृतक युवक का नाम रौशन कुमार (24) है जो रामदीरी नकटी टोला निवासी थे.
थानाध्यक्ष ने रौशन कुमार की हत्या गैंगवार को लेकर किये जाने की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि रौशन के खिलाफ विभिन्न थानों में पूर्व से कई आपराधिक मामले लंबित हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस गोलीबारी में घायल हुए रामदीरी नकटी टोला निवासी एक अन्य कुमोद कुमार (18) को इलाज के लिए एक स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. झा ने बताया कि इन युवकों पर उस समय गोलीबारी की गयी जब वे बाजार जा रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




