बीहट में 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला शुरू, नाट्य विद्या के सीखेंगे गुर

बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, बीहट के द्वारा आयोजित 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन शुक्रवार की शाम मध्य विद्यालय बीहट परिसर स्थित बाल रंगमंच कार्यालय में किया गया.
बीहट. बाल रंगमंच आर्ट एंड कल्चरल सोसाइटी, बीहट के द्वारा आयोजित 10 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन शुक्रवार की शाम मध्य विद्यालय बीहट परिसर स्थित बाल रंगमंच कार्यालय में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, आकाश गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुंदन कुमार, कार्यशाला निर्देशक स्वप्ना छेत्री तथा बाल रंगमंच के निर्देशक सह नगर परिषद बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर डॉ. कुंदन कुमार ने कहा कि इस प्रकार की नाट्य कार्यशालाएं कलाकारों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं सृजनात्मक क्षमता के विस्तार में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. वहीं, बाल रंगमंच के निदेशक ऋषिकेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला की निर्देशक स्वप्ना छेत्री संस्कार रंग टोली, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय त्रिपुरा की छात्रा रह चुकी हैं तथा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली से जुड़कर अभिनेता एवं प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.उन्होंने बताया कि इस 10 दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को थियेटर गेम्स, शारीरिक अभ्यास, अभिनय की बारीकियां एवं नाट्य प्रशिक्षक बनने की विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है. यह कार्यशाला 24 अप्रैल से 04 मई तक संचालित होगी. जिसमें कुल 30 प्रतिभागी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं. कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रतिभागियों में साक्षी कुमार,आंचल कुमारी, मुस्कान, राजलक्ष्मी, आयुषी, रिया, सुहानी, कंचन, आकाश कुमार, कुणाल कुमार, ऋषि कुमार, विजेंद्र कुमार, रोहित कुमार, सुमित, नीतीश, सौरभ, आयुष सहित अन्य कलाकार शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




