कुत्ता बचाने में हुई बाइक दुर्घटना में युवक घायल

कुत्ता बचाने में हुई बाइक दुर्घटना में युवक घायल
कटोरिया. सुईया थाना अंतर्गत सतलेटवा-सरकंडा मुख्य मार्ग पर लहरनियां गांव के समीप सोमवार की देर शाम हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाइक के सामने अचानक आए कुत्ता को बचाने में बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे असनातरी गांव निवासी बासुदेव यादव का 25वर्षीय पुत्र जनार्दन यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से जख्मी युवक को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डा अमित महाजन ने उसका प्राथमिक उपचार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










