दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन
दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक जख्मी

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर बिलासी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया

विज्ञापन

फुल्लीडुमर

. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पर बिलासी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के भेलवातरी गांव निवासी शंभू राय का 25 वर्षीय पुत्र किशोरी राय बाइक से घर आ रहा था. इसी दौरान विपरित दिशा से आ रही बाइक से उसकी बाइक में टक्कर हो गयी. जिसमें उक्त बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जबकि दूसरा बाइक चालक मौके पर से अपनी वाहन लेकर भागने में सफल रहा. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जख्मी को बेहोशी हालत में इलाज के लिए लिखिनी कोझी प्राइवेट क्लिनिक ले गये. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बांका रेफर कर दिया. बांका में निजी क्लिनिक में जख्मी का इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन