हीट वेव से युवक हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Updated at : 18 May 2024 10:48 PM (IST)
विज्ञापन
हीट वेव से युवक हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती

प्रखंड क्षेत्र के कसबा बहियार में साइकिल से घर जा रहा एक युवक हीट वेव की चपेट में आकर मूर्छित हो गया.

विज्ञापन

शंभुगंज(बांका).प्रखंड क्षेत्र के कसबा बहियार में साइकिल से घर जा रहा एक युवक हीट वेव की चपेट में आकर मूर्छित हो गया. जानकारी के अनुसार, अमरपुर थाना क्षेत्र के मैनमा गांव के युवक शशिधर कुमार साइकिल से घरेलू सामग्री की खरीदारी करने के लिए कसबा बाजार आया था. वहां से वापस जाने के क्रम में कसबा बहियार में ही वह हीट वेव के कारण बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी युवक के परिजनों को दी. फिर सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को लेकर सीएचसी शंभुगंज पहुंचे और भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ संदीप लाल भारती द्वारा युवक का इलाज किया गया. चिकित्सक ने बताया कि वह हीट वेव के कारण बेहोश हो गया था. इलाज के बाद फिर देर शाम अस्पताल से घर जाने के लिए डिस्चार्ज कर दिया जायेगा. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों लगातार हीट वेव के कारण लोग मूर्छित हो रहे हैं. सीएचसी के प्रभारी डॉ अजय शर्मा ने लोगों से इन दिनों हीट वेव से बचकर रहने और ज्यादा मात्रा में पानी पीने की अपील की है. जबकि घर से बाहर निकलने पर तौलिए से नाक-मुंह ढकने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन