गेट पर खड़ा होने के दौरान चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मजदूरी करने जा रहा था पुणे

Updated:
विज्ञापन
गेट पर खड़ा होने के दौरान चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मजदूरी करने जा रहा था पुणे

बौंसी थाना क्षेत्र के भायाभीठा गांव के एक युवक की महाराष्ट्र में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी

विज्ञापन

बौंसी के भायाभीठा गांव शव पहुंचते ही पसरा मातम, घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था सिंटू

बौंसी

. बौंसी थाना क्षेत्र के भायाभीठा गांव के एक युवक की महाराष्ट्र में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान फागो लैया के 19 वर्षीय पुत्र सिंटू कुमार लैया के रूप में है. परिजनों के अनुसार सिंटू अपने कुछ दोस्तों के साथ पटना-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन से मजदूरी के लिए पुणे जा रहा था. मंगलवार को महाराष्ट्र के पाचुरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के गेट पर खड़े होने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा. इसस मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.

घटना की सूचना मंगलवार दोपहर रेलवे पुलिस ने परिजनों को दी. सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. बुधवार को शव भायाभीठा गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में गमगीन माहौल हो गया. बताया जाता है कि सिंटू के पिता पहले से ही पुणे में मजदूरी करता है. मृतक रविवार को घर से निकला था, लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही उसकी जिंदगी थम गयी. घर में दादी, मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. मां अपने इकलौते बेटे की मौत से बार-बार बेहोश हो रही है. परिजनों ने बताया कि सिंटू परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. पहले से ही कमजोर आर्थिक स्थिति वाले इस परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन