बांका में जुर्माना नहीं देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 9:22 AM
विज्ञापन
Banka News :शादी में हुए विवाद का खामियाजा एक युवक को भारी पड़ गया. एक लाख रुपये जुर्माना देने से इंकार करने पर ग्रामीणों ने युवक को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के सुइया थाना क्षेत्र अंतर्गत बघेला गांव में शुक्रवार की सुबह मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आयी. ग्रामीणों ने एक युवक के साथ कथित तौर पर बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक मंजूलाल सोरेन को बेहोशी की हालत में कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.शादी की बारात में हुए विवाद से जुड़ा मामला
घटना को लेकर जख्मी युवक की पत्नी सुनीता हैंब्रम ने बताया कि करीब एक महीने पहले गांव में एक शादी समारोह के दौरान बारात में मारपीट हुई थी. गांव के कुछ लोगों ने उस घटना के लिए सुनीता हैंब्रम को जिम्मेदार ठहराया था.आरोप है कि इसके बाद ग्रामीणों ने युवक मंजूलाल सोरेन पर एक लाख रुपये जुर्माना देने का दबाव बनाया. जब युवक ने इतनी बड़ी रकम देने से इंकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट की गयी.युवक को पीटकर किया बेहोश
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी. घायल युवक की हालत गंभीर देख परिजनों और रिश्तेदारों ने तत्काल मदद के लिए पुलिस को सूचना दी.बताया गया कि युवक के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए.112 नंबर पर सूचना देकर बुलायी गयी पुलिस
परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस टीम को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में घायल युवक को एंबुलेंस से कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार युवक की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.ग्रामीणों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर इस तरह की हिंसक घटना बेहद चिंताजनक है. लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










