कटहल के पेड़ में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, मृतक के विरुद्ध विभिन्न थाना में कई मामला है दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 10:09 PM
घटना के बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है
बांका. सदर थाना क्षेत्र के नीमाटाड़ गांव निवासी विकास कुमार ने बीती रात घर के बगल स्थित कटहल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि उक्त गांव के बगल स्थित कटहल के पेड़ में गांव निवासी नरेश यादव का पुत्र विकास कुमार ने पत्नी के साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि मृतक ने दो शादी किया था और दोनों पत्नी से परेशान था. जिसके चलते युवक ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. जबकि मृतक पर बांका थाना, अमरपुर व फुल्लीडुमर थाना में लूटपाट, डकैती सहित आधा दर्जन से अधिक विभिन्न कांड को लेकर मामला दर्ज है. साथ ही एक मामले अभियुक्त के यहां जल्द ही कुर्की होने वाला था. वहीं घटना के बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है. खबर लिखे जाने पर परिजनों द्वारा किसी तरह आवेदन नहीं दिया गया है. जिसके बाद थाना में यूडिकेस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उधर घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










