धूमधाम से की जा रही गणेश जी की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
धूमधाम से की जा रही गणेश जी की पूजा-अर्चना

प्रखंड के दुर्गा बाजार गांव स्थित मंदिर परिसर में गणेश चतुर्दशी के मौके पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड के दुर्गा बाजार गांव स्थित मंदिर परिसर में गणेश चतुर्दशी के मौके पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है. इसको लेकर आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया है. गुरुवार को भी विद्वान पंडित की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया. वैदिक मंंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो रहा है. वहीं संध्या में विधि विधान से भगवान गणेश की आरती उतारी गयी. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां वर्ष 2022 से युवाओं की टोली द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर यहां भक्ति जागरण का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य ललन कुमार, बमबम कुमार, ईशांक कुमार, करण शर्मा, सोनू शर्मा, भारतेंदु, पम्मी मोदी आदि सराहनीय योगदान दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन