ePaper

इंटक को-ऑपरेटिव से जुड़ेंगी श्रमिक महिलाएं

Updated at : 18 Jan 2026 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
इंटक को-ऑपरेटिव से जुड़ेंगी श्रमिक महिलाएं

प्रदेश इंटक के तत्वावधान में गूगल मीट का आयोजन रविवार को किया गया

विज्ञापन

बांका. प्रदेश इंटक के तत्वावधान में गूगल मीट का आयोजन रविवार को किया गया, इसमें जिला इकाई भी गांधी आश्रम में उपस्थित होकर इससे जुड़ी. कामगार सूचना सहायता केंद्र आइएलओ के बैनर तले घरेलू महिलाएं व भवन निर्माण से जुड़ी महिलाओं के बीच राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश इंटक के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह ने संवाद स्थापित किया. उन्होंने अपने संबोधन में महिलाओं के लिए को-ऑपरेटिव निर्माण करने की बात कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय कापरी ने की. इस दौरान महिला श्रमिकों को को-ऑपरेटिव से जोड़ने के लिए विस्तृत जानकारी दी गयी. कहा कि सभी महिला मजदूर श्रमिकों का लेबर को-ऑपरेटिव से जोड़कर महिलाओं के बीच 25-25 की संख्या में अलग-अलग ग्रुप बनाया जायेगा. महिलाओं को लेबर कोऑपरेटिव ग्रुप में भी जोड़ने का बात कही. मौके पर नरेश झा, अधिवक्ता ज्ञानदीप सिंह, रविंद्र यादव, अंजनी सिंह, पिंकी शर्मा, रूपा देवी, निशा देवी, मनो,ज कुमारी मंजुला देवी, बसंती देवी, कुंती देवी, रिंकू देवी, फुलिया देवी, श्रुति देवी, रानी सोरेन, आशा देवी, अंजू देवी, जीरा देवी, वाल्मीकि सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन