बैल के हमले से महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बैल के हमले से महिला गंभीर रूप से हुई जख्मी

कटोरिया प्रखंड के तरगच्छा पंचायत अंतर्गत कड़वामारण गांव में रविवार को बैल के हमले से एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी.

विज्ञापन

जख्मी महिला को परिजनों ने सीएचसी में कराया भर्ती

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के तरगच्छा पंचायत अंतर्गत कड़वामारण गांव में रविवार को बैल के हमले से एक महिला बुरी तरह से जख्मी हो गयी. जख्मी महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया. जख्मी महिला का नाम फुदनी देवी 45 वर्ष पति स्व घोल्टी यादव ग्राम कड़वामारण बताया गया है. जख्मी महिला के परिजनों ने बताया कि धूप के समय बैल को पानी पिलाने के दौरान बैल ने हमला कर दिया. फिर रस्सी पकड़ी महिला को करीब पंद्रह फीट तक घसीट दिया, जिससे महिला बेहोश भी हो गयी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन