पिकअप वाहन के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांका-बेलहर मुख्य मार्ग पोखरिया धावाटांड़ के समीप बुधवार को पिकअप वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि धोरैया थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी रविंद्र प्रसाद सिंह ने अपनी पत्नी नूतन देवी को बाइक से लेकर बेलडीहा बभनगामा स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था. इसी क्रम में धावाटांड़ के समीप एक तेज रफ्तार एक पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे बाइक असंतुलित हो गया और पीछे बैठी नूतन देवी गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गयी. इस घटना के बाद पति सहित राहगीरों के मदद से जख्मी महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद जख्मी महिला नूतन देवी को मृत घोषित कर दिया. वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है. उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम करवाया. इसके बाद शव परिजन के हवाले कर दिया. मृतक परिजनों ने बताया कि घटना के बाइक में टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मृतक परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन पर कार्यवाही करते हुए फरार पिकअप वाहन की पहचान की जा रही है. साथ ही घटना से संबंधित सभी बिंदु पर जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




