मोबाइल के दुरुपयोग से छात्रों को बचाने की आवश्यकता

बांका स्थित डायट कॉलेज का सभागार मधुमास चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि रविवार को शिक्षा के सतरंगी रंगों में रंगा नजर आया.
बांका. बांका स्थित डायट कॉलेज का सभागार मधुमास चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि रविवार को शिक्षा के सतरंगी रंगों में रंगा नजर आया. बिहार शिक्षक हिस्ट्री मैकर्स के बैनर तले जिले भर के शिक्षा क्षेत्र में नवाचार क्रांति करने वाले 101 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडल की उपाध्यक्ष कुमारी अर्चना ने की. इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन वैदिक मंत्र वह गुरु वंदना से हुई. संस्था के संस्थापक डॉ कुमार गौरव का मुख्य उद्देश्य बिहार की धरती से संपूर्ण देश में शिक्षा क्षेत्र में नवाचार क्रांति करने वाले शिक्षकों को सम्मान दिलाना है. कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उप प्रचार्य डाइट की ममता कुमारी ने कहा कि बांका पौराणिक विरासत की धर्मस्थली रही है. मंदार पर्वत विश्व प्रसिद्ध है, यह विद्वानों की धरती है. यहां के विद्वान विश्व में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं. यहां के शिक्षण मासिक शिक्षक सम्मान, राजकीय शिक्षक सम्मान व राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मान से भी सुशोभित हो चुके हैं. शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं वे चले तो देश को स्वर्ग बना सकते हैं अन्यथा रसातल में भी पहुंचा सकते हैं. टीबीटी का 25 ब्लॉक शिक्षकों को छात्रों में डिजिटल साधनों से रचनात्मक वैज्ञानिक दृष्टिकोण श्री धनात्मकता खेल-खेल में शिक्षण कौशल वह बिहार के शिक्षा को ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध हो रही है. मोबाइल को केवल मनोरंजन का साधन नहीं अपितु शिक्षा का सशक्त माध्यम बनाने की जरूरत है. मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना शाखा के संजय यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल के दुरुपयोग से छात्रों को बचाने की आवश्यकता है. शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयास काफी सराहनीय है. गुणवत्ता शिक्षा संभाग प्रभारी मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा शिक्षकों के सम्मान के कई प्लेटफार्म है केवल उन्हें शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाने की जरूरत है. मंच के एक सत्र में संचालन पीके प्रसून, प्रमंडल मीडिया प्रभारी डॉ. नयन तिवारी व दूसरे सत्र में मिथलेश कुमार व योगेश पाठक ने किया. कार्यक्रम में प्रमंडल अध्यक्ष रीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अर्चना वर्मा, बेबी कुमारी, डॉ.नयन तिवारी, रेणु कुमारी, शंकर कुमार, अनुरीता कुमारी, ललिता कुमारी, भोली कुमारी, जयंती शाह, प्रियंका कुमारी, मीणा हेंब्रम, अंकित कुमार, साकेत बिहारी, प्रदीप मंडल सहित अन्य ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. शिक्षकों ने इस दौरान अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वातावरण को उल्लासमय बना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




