शंभुगंज में छह माह के मासूम के साथ महिला लापता, पति ने थाना में की शिकायत

शंभुगंज में छह माह के मासूम के साथ महिला लापता, पति ने थाना में की शिकायत
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर डाका गांव से एक महिला अपने छह माह के बच्चे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है. घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, श्यामपुर डाका गांव निवासी अरविंद दास की पुत्री करिश्मा कुमारी की शादी वर्ष 2023 में भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखी गांव निवासी छोटू कुमार, पिता उचित दास, के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद करिश्मा को एक छह माह का बच्चा भी है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व करिश्मा अपने ससुराल पचरुखी से मायके श्यामपुर डाका आई थी. परिजनों के अनुसार, मायके में रहने के दौरान ही वह अचानक अपने बच्चे के साथ घर से लापता हो गयी. काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने इसकी सूचना उसके पति को दी. इसके बाद पति छोटू कुमार शंभुगंज थाना पहुंचा और पुलिस को लिखित आवेदन देकर पत्नी व बच्चे की बरामदगी की मांग की. परिजन किसी अनहोनी की आशंका भी जता रहे हैं, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




