अखाड़ा प्रदर्शन की तैयारी कार्यक्रम का हुआ उदघाटन

अखाड़ा प्रदर्शन की तैयारी कार्यक्रम का हुआ उदघाटन
चांदन.चांदन गांधी चौक के प्रांगण में सनातन जागृति मंच समिति के बैनर तले लगभग कई वर्षों से रामनवमी के मौके पर अखाड़े का आयोजन किया जा रहा है. सनातन जागृति मंच समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश बरनवाल व जागृति मंच के सचिव गौरव कुमार की अगुवाई में चांदन प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, मुखिया अनिल कुमार, सरपंच राकेश कुमार बच्चू व पूर्व मुखिया चंद्रमोहन पांडेय ने संयुक्त रूप से अखाड़ा प्रदर्शन की तैयारी कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन किया. इस मौके पर अमोद कुमार दुबे अधिवक्ता सह पत्रकार, पूर्व वार्ड सदस्य नंदकिशोर बरनवाल, दिलीप शर्मा, प्रिंस प्रकाश मोदी, हेमंत कुमार दुबे, प्रमोद मिस्त्री, रामचंद्र मिस्त्री आदि मौजूद थे. आगामी रामनवमी तिथि को अखाड़ा खेल का प्रदर्शन किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




