ePaper

महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए दर्ज करायी प्राथमिकी, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 22 Oct 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए दर्ज करायी प्राथमिकी, आरोपी गिरफ्तार

3 लाख रुपया लेकर धोरैया चौक पर आओ हम दोनों शादी करके कहीं दूसरे जगह घर बनाकर रहेंगे.

विज्ञापन

धोरैया. धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें झारखंड स्थित गोड्डा जिला अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के बिरामचक गांव निवासी प्रवेश कुमार को आरोपी बनाया गया है. कहा है कि गत 19 अक्तूबर को आरोपी ने फोन के माध्यम से झांसा देकर उसे बोला कि तुम अपने घर से 3 लाख रुपया लेकर धोरैया चौक पर आओ हम दोनों शादी करके कहीं दूसरे जगह घर बनाकर रहेंगे. उसके कहे अनुसार वह अपने घर से 1 लाख 40 हजार रुपए सहित 90 हजार का जेवर लेकर धोरैया चौक पर आयी. इसी समय आरोपी ने उसे बाइक पर बैठाया और जैसे ही गौरा चौक पहुंचा तो आरोपी ने उससे सारा रुपए और जेवर मांग कर ले लिया. लगभग 3 किलोमीटर और आगे बढ़ने पर एक पुल के पास गाड़ी रोका और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. शारीरिक संबंध बनाने के बाद बोला कि अब तुम घर चले जाओ मैं तुम्हें दूसरी गाड़ी पर बैठा दूंगा. इस पर जब उसने पैसा और जेवर वापस करने की मांग की तो वह उसे अपने साथ अपना घर लेकर चला गया. पुनः 21 अक्टूबर को उसे रास्ते में लाकर छोड़ दिया. इसी बीच जब उसे उसके पति का फोन आया उसने सारी बातें बताई तो उसका पति उसके पास गया और उसे लेकर थाना आया. प्राथमिकी में आगे कहा है कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ कई बार धोरैया बुलाकर शारीरिक संबंध बनाया था. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं महिला को बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में उपस्थित कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन