जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला, एक ही परिवार के कई लोग गंभीर, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला, एक ही परिवार के कई लोग गंभीर, तीन गिरफ्तार

जमीन में जबरन गड्ढा खोदकर शौचालय का पानी गिरा रहे थे. विरोध करने पर विवाद बढ़ गया

विज्ञापन

बौंसी. बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के सरैया गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प ने पूरे इलाके को दहला दिया. दबंगों ने एक ही परिवार के कई सदस्यों पर धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

जमीन में पानी बहाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़ित जितेन्द्र कुमार मंडल ने बताया कि गांव के ही भैरो मंडल व उसके परिवार के लोग उनकी जमीन में जबरन गड्ढा खोदकर शौचालय का पानी गिरा रहे थे. विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक झड़प में बदल गया. आरोप है कि भैरो मंडल के पुत्र दीपक मंडल ने छुरा से श्यामसुन्दर मंडल के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे बेहोश हो गये. राकेश कुमार उर्फ सिपक कुमार ने नैना देवी को लोहे की रॉड से मारा. भैरो मंडल ने सुशीला देवी पर छुरा से हमला किया, जिससे उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. इन्दुवती देवी व लाखो कुमारी ने ईंट से श्रीदेवी को घायल कर दिया. हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, लेकिन आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट जारी रखी.

लूटपाट, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान मोबाइल फोन छीन लिया गया. सोने की चेन लूट ली गयी. महिला के कपड़े फाड़े गये. केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी.

मायागंज रेफर, हालत गंभीर

घटना के बाद सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 42/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भैरो मंडल और उसके पुत्र दीपक मंडल और राकेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन