नौवें दिन यज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हवन-पूजन में जुटे श्रद्धालु
Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 15 Apr 2026 9:36 PM
चचरा गांव में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के नौवें दिन बुधवार को यज्ञ स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.
पंजवारा. चचरा गांव में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ के नौवें दिन बुधवार को यज्ञ स्थल पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर हवन-पूजन और परिक्रमा में भाग लेते रहे. यज्ञ के अंतिम चरण की ओर बढ़ते ही धार्मिक उत्साह और अधिक बढ़ गया है. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है. श्रद्धालु यज्ञ में आहुति देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी सिलसिला जारी है.दिन में रामलीला और रात में रासलीला का आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां देर रात तक लोगों की भीड़ जमी रहती है. यज्ञ में गुरुधाम के वेदज्ञ पंडित आचार्य अंशु मिश्रा के नेतृत्व में 11 पंडितों की टोली द्वारा अनुष्ठान कराया जा रहा है. आयोजन समिति के सदस्य भी पूरी सक्रियता से व्यवस्था संभाल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










