हाइवा के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, तीन अन्य गंभीर रूप जख्मी, रेफर

अमरपुर-इंग्लिश मोड़ मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात धर्मपुर हाट के समीप हाइवा के चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
अमरपुर. अमरपुर-इंग्लिश मोड़ मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात धर्मपुर हाट के समीप हाइवा के चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक पर ही सवार अन्य तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक की पहचान विशनपुर पंचायत के गौरीपुर गांव निवासी रामविलास मंडल(22) के रूप में की हुई है. वहीं जख्मियों में गौरीपुर गांव निवासी नितेश कापरी, मुन्ना मंडल एवं नितेश कुमार शामिल है, जिनका स्थानीय रेफरल अस्पताल अमरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, चारों युवक एक ही बाइक पर सवार था. जख्मी मुन्ना मंडल ने बताया कि एक ही बाइक पर चारों बाइक में तेल भरवाने के लिए अमरपुर पेट्रोल पंप जा रहा थे. इसी दौरान धर्मपुर हाट के समीप इंग्लिशमोड़ की ओर तेजगति से आ रहे हाइवा चालक ने पीछे से बाइक में धक्का मार दिया. घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर चारों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह से रामविलास मंडल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मृतक एवं जख्मी के परिजन भी रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है घटना के बाद हाइवा लेकर चालक घटनास्थल से फरार हो गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि इस घटना में तीन अन्य बाइक सवार जख्मी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मो. ताजिम
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










