जमीन विवाद में मारपीट में महिला घायल, थाने पहुंच कर लगायी न्याय की गुहार

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट में महिला घायल, थाने पहुंच कर लगायी न्याय की गुहार

सुईया थाना अंतर्गत बेहरबारी गांव में कलयुगी बेटा व बहू की प्रताड़ना से त्रस्त वृद्ध महिला शनिवार को थाना पहुंची.

विज्ञापन

जमीन विवाद में बेटा व बहू की प्रताड़ना से त्रस्त महिला पहुंची थाने

कटोरिया. सुईया थाना अंतर्गत बेहरबारी गांव में कलयुगी बेटा व बहू की प्रताड़ना से त्रस्त वृद्ध महिला शनिवार को थाना पहुंची. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों से मामले की समुचित कार्रवाई, सुरक्षा व न्याय की गुहार लगायी. बेटा व बहू की प्रताड़ना और मारपीट में जख्मी हुई महिला का कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ.

बड़े बेटा पर उपद्रव मचाने का आरोप

बेहरबारी गांव निवासी तेजनारायण यादव की 60 वर्षीया जख्मी पत्नी मंजू देवी ने बताया कि उसका बड़ा बेटा पप्पू यादव हमेशा घर में छोटी-छोटी बातों पर उपद्रव मचाते रहता है. शराब के नशे में घर आकर गाली-गलौज व मारपीट करता है. शनिवार को बेटा पप्पू यादव व बहू उषा देवी ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की.

वृद्ध महिला मंजू देवी ने बताया कि दोनों बेटों के बीच बंटवारा कर दी है. वह दोनों बेटों से अलग पति के साथ रहकर खुद से खाना पकाकर खाती है. बावजूद इसके बड़ा बेटा पप्पू यादव फिर से छोटा बेटा को कोलकाता से घर बुलाने और दोबारा बंटवारा करने को लेकर उपद्रव मचाते रहता है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन