ePaper

जमीन विवाद में महिला जख्मी, थाना में की शिकायत

Updated at : 24 Jan 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में महिला जख्मी, थाना में की शिकायत

जमीन विवाद में महिला जख्मी, थाना में की शिकायत

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव के उषा देवी पति प्रकाश मंडल व उनके पड़ोसी के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसको लेकर गांव के ही रोमा कुमारी पिता रवीन मंडल, रविन मंडल पिता बासुदेव मंडल सहित पांच लोगों ने उषा देवी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया. महिला के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर पीड़िता की जान बच सकी. घटना के बाद घायल उषा देवी को परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. पीड़िता का कहना है कि जमीन को लेकर आरोपी पक्ष लगातार दबाव बना रहा था और इसी बात को लेकर हुए विवाद मारपीट किया गया. इसको लेकर पीड़िता द्वारा थाना में लिखित शिकायत की गयी है. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन