बच्चों के विवाद में बढ़ा पारिवारिक झगड़ा, जेठ ने महिला को पीटकर किया घायल

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 18 May 2026 10:52 AM

विज्ञापन

Banka News : बांका के अमरपुर में बच्चों के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया. घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

अमरपुर( बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :

अमरपुर थाना क्षेत्र के नयाचक पवई गांव में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया. आरोप है कि विवाद के दौरान जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे महिला घायल हो गयी. घायल महिला का इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया.

जख्मी महिला की पहचान अरविंद पासवान की पत्नी मुस्कान देवी के रूप में हुई है. अस्पताल में इलाजरत महिला ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी गोतनी फुलो देवी उनके ढाई वर्षीय बच्चे को पीट रही थी. जब उन्होंने इसका विरोध किया और बच्चे को मारने से मना किया तो विवाद बढ़ गया.

लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

महिला का आरोप है कि इसी दौरान उनके जेठ विलास पासवान ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.

गांव में बनी तनाव की स्थिति

घटना के बाद गांव में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार पारिवारिक विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही है.

थाने में आवेदन देने की तैयारी

मुस्कान देवी ने बताया कि मामले को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया जाएगा. वहीं Police पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन