ढलान पर अचानक आगे बढ़ा ट्रैक्टर, टायर के नीचे दबने से मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन
ढलान पर अचानक आगे बढ़ा ट्रैक्टर, टायर के नीचे दबने से मजदूर घायल

Tractor Accident in Banka: बांका के कटोरिया में एक छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन गई. ढलान पर खड़ी ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गई और एक मजदूर उसके टायर के नीचे दब गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया थाना क्षेत्र के तेलंगवा गांव के पास ट्रैक्टर से दबकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और मजदूरों की मदद से जख्मी व्यक्ति को तुरंत कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया.

ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर बना हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार भैरोपुर गांव निवासी भैरो तुरी के 40 वर्षीय पुत्र विकास तुरी मजदूरी का काम कर रहे थे. इसी दौरान ढलान पर खड़ी ट्रैक्टर के पास काम करते समय अचानक हादसा हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मजदूर द्वारा ट्रैक्टर का क्लच हाथ से दबा दिया गया, जिसके बाद ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गई. इससे विकास तुरी ट्रैक्टर के टायर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों ने बचायी जान

हादसे के बाद वहां मौजूद मजदूरों और ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तुरंत घायल मजदूर को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और इलाज के लिए कटोरिया सीएचसी पहुंचाया.स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल मजदूर को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उसकी स्थिति को नियंत्रित किया जा सका.

सीएचसी में डॉक्टरों ने किया प्राथमिक उपचार

कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार और डॉ मुकेश कुमार ने घायल मजदूर का प्राथमिक उपचार किया.डॉक्टरों के अनुसार, मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचने से स्थिति को संभाल लिया गया. घटना के बाद इलाके में हादसे को लेकर चर्चा बनी रही.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन