पति के डांटने पर महिला ने खाया जहर, भागलपुर रेफर

थाना क्षेत्र के गंगापुर गढ़ैल गांव में पति के डांटने पर महिला ने जहर खा लिया
अमरपुर. थाना क्षेत्र के गंगापुर गढ़ैल गांव में पति के डांटने पर महिला ने जहर खा लिया. गंभीर स्थिति में परिजनों ने काजल देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. डॉ अमीत कुमार शर्मा ने महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. महिला के परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह किसी बात को लेकर महिला के पति ज्योति दास ने घरेलू कार्य को लेकर उसे डांट-फटकार लगायी थी. इससे आक्रोश में आकर महिला ने घर में रखी फसलों में डालने वाली कीटनाशक दवा खा लिया. महिला की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










