जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

Updated at : 15 Feb 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

जमीन विवाद में महिला के साथ मारपीट, थाना में की शिकायत

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया. जानकारी के अनुसार पड़रिया गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गयी. इस घटना में एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंटा के साथ मारपीट करते हुए महिला शीलम देवी पति स्व. दु:खनदेव दास और जूली देवी पति भूषण दास को मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद जख्मी अवस्था में ही दोनों थाना पहुंची. जहां से पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. घटना को लेकर जख्मी शीलम देवी और जूली देवी ने गांव के ही कालेश्वर चौहान समेत चार लोगों के विरुद्ध थाना में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन