घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन
घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट

घरेलु विवाद में महिला के साथ मारपीट

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव में घरेलू विवाद में युवक ने अपनी पत्नी को मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़ित महिला अपनी मां राधा देवी के साथ थाना पहुंचकर पुलिस से पति के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. जानकारी के अनुसार करसोप गांव के सुनील यादव की पुत्री रेणु देवी की शादी 10 वर्ष पूर्व चौतरा गांव के श्रवण यादव से हुई थी. शादी के बाद तीन पुत्र को भी जन्म दिया. लेकिन अब महिला पति श्रवण यादव नित्य दिन गाली गलौज करते रहते हैं. जिससे महिला परेशान हो गयी है. सोमवार की शाम जब गाली- गलौज का विरोध किया तो उसके पति मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन