औरंगाबाद शक्तिपीठ में चांदी का त्रिशूल चढ़ाकर क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना

Updated:
विज्ञापन
औरंगाबाद शक्तिपीठ में चांदी का त्रिशूल चढ़ाकर क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना

अंग क्षेत्र के भागलपुर कहलगांव अंतर्गत सदानंदपुर वैसा गांव निवासी माता मनोरमा देवी व पिता सुदर्शन सिंह का व्यवसायी पुत्र हरेंद्र सिंह मौर्या द्वारा औरंगाबाद (रंगाबाद) स्थित शक्तिपीठ में करीब डेढ़ किलो चांदी का त्रिशूल अर्पित कर क्षेत्र एवं परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की गयी

विज्ञापन

बांका. अंग क्षेत्र के भागलपुर कहलगांव अंतर्गत सदानंदपुर वैसा गांव निवासी माता मनोरमा देवी व पिता सुदर्शन सिंह का व्यवसायी पुत्र हरेंद्र सिंह मौर्या द्वारा औरंगाबाद (रंगाबाद) स्थित शक्तिपीठ में करीब डेढ़ किलो चांदी का त्रिशूल अर्पित कर क्षेत्र एवं परिवार की खुशहाली की मंगलकामना की गयी. इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया. मौके पर व्यवसायी ने कहा कि शक्तिपीठ में त्रिशूल अर्पित करने से भक्त के दैहिक, दैविक व भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है. नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर घर परिवार में सुख व शांति लाता है. इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी रीता सिंह मौर्या, पुत्री पारोल सिंह मौर्या, पुत्र हर्ष सिंह मौर्या के अलावा कृष्णानंद सिंह उर्फ डब्लू सिंह, रामविलास पासवान, जनार्दन प्रसाद आजाद, अमरेंद्र सिंह, सुभाष यादव, प्रमोद सिंह सहित अन्य भक्तजन मौजूद थे. मालूम हो कि व्यवसायी अपने छोटे से गांव से निकलकर दिल्ली में एक सफल उद्यमी हैं. जहां क्षेत्र के दर्जनों गांवों के युवाओं को रोजगार मुहैया कर रहे हैं.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन