कौशलपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

Updated at : 03 Apr 2026 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
कौशलपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

प्रखंड क्षेत्र के कौशलपुर गांव में शुक्रवार को अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के कौशलपुर गांव में शुक्रवार को अंतर जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई. टूर्नामेंट का उद्घाटन संतोष चौधरी, पवन चौधरी, संतोष चौधरी एवं चंदन चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया तथा अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. राष्ट्रगान के बाद टूर्नामेंट शुरू हुआ. प्रतियोगिता के आयोजक चंदन चौधरी ने बताया कि वह अपने माता-पिता ब्रह्मदेव चौधरी एवं अभिरामा देवी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं, जिसमें बांका जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी एवं टीम हिस्सा लेते हैं. उन्होंने बताया कि इस बार क्षेत्र के महादेवपुर, कोठिया, कौशलपुर एवं चपरी की दो-दो टीम के अलावा धोरैया, भागलपुर के भवनाथपुर एवं घोघा तथा झारखंड की गोड्डा टीम खेलने पहुंची है. उद्घाटन मैच कौशलपुर बी एवं चपरी बी टीम के बीच हुआ जिसमें कौशलपुर बी टीम ने 2-0 से जीत हासिल की. दूसरा मैच थेवाई एवं महादेवपुर के बीच हुआ जिसमें महादेवपुर की टीम 2-1 से विजयी हुई. इसके बाद कौशलपुर ए एवं चपरी ए टीम के बीच मुकाबला हुआ, इसमें भी कौशलपुर की टीम ने चपरी को 2-0 से पराजित किया. इसके बाद कोठिया एवं घोघा टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें कोठिया ने 2-1 से बाजी मारी. आयोजक श्री चौधरी ने बताया कि मैच देर रात तक चलेगा तथा फाइनल में विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन