ePaper

मंदराचल की धरती पर गूंजेगा काव्य का विराट स्वर, 10 को महाकवि सम्मेलन

Updated at : 07 Feb 2026 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
मंदराचल की धरती पर गूंजेगा काव्य का विराट स्वर, 10 को महाकवि सम्मेलन

पौराणिक कथाओं में विशेष महत्व रखने वाले मंदराचल पर्वत की तराई में बसे बौंसी बाजार में आगामी 10 फरवरी को साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार आयोजन होने जा रहा है.

विज्ञापन

बौंसी. पौराणिक कथाओं में विशेष महत्व रखने वाले मंदराचल पर्वत की तराई में बसे बौंसी बाजार में आगामी 10 फरवरी को साहित्य प्रेमियों के लिए एक यादगार आयोजन होने जा रहा है. यहां विराट कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से करीब चार दर्जन ख्यातिप्राप्त कवि शिरकत करेंगे. इस साहित्यिक महोत्सव में बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों से आने वाले कवि अपनी ओजस्वी, हास्यपूर्ण और भावप्रवण रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे. जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक युवा कवि लिटिल विश्वास ने बताया कि सम्मेलन में हास्य रस, भक्ति रस, वीर रस के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं की भी सशक्त प्रस्तुति होगी, जिससे श्रोताओं को काव्य रस की विविध अनुभूति प्राप्त होगी. आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम न केवल कवियों की सृजनात्मक प्रतिभा को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र में साहित्यिक चेतना और सांस्कृतिक परंपरा को भी सुदृढ़ करेगा. कार्यक्रम को लेकर स्थानीय साहित्यकारों, शिक्षकों एवं युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. मंदराचल की ऐतिहासिक और पौराणिक पृष्ठभूमि में आयोजित होने वाला यह कवि सम्मेलन बौंसी को एक बार फिर साहित्यिक मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने का कार्य करेगा. आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस साहित्यिक पर्व को सफल बनाने की अपील की है.

इन कवियों का होगा आगमन

अमरपुर से शेखर खागड़ी, विकास सिंह गुलटी, बांका से शंकर दास, अमित राय, बौंसी से उदयेश रवि, प्रीति कुमारी, चंदन भारती, बाराहाट से सुजीत संगम, पुनसिया से दीपक कुमार ठाकुर, झारखण्ड से ऋतंभरा मीठी, प्रकाश यादव, विवेक कुमार मंडल, डॉ नवीन चंद्र ठाकुर, ब्रह्मदेव कुमार, शैलेंद्र प्रसाद, चेतन राज, दीप नारायण झा ”दीपक”, विनिता प्रियदर्शनी, उत्तम लयकार, साकेत कुमार ध्रुव, भागलपुर से सुरजीत झा, झारखंड के गोड्डा से अमित झा, झारखंड के दुमका से शिव कुमार सुमन, खगड़िया से सच्चिदानंद जी, भागलपुर, विपुल दुबे, गोड्डा, झारखंड, अनामिका कुमारी, गोड्डा, झारखंड, विनय कुमार सिंह, लखीसराय, सौरभ सिन्हा, दुमका, झारखंड, डॉ स्मिता शिप्रा, गोड्डा, झारखंड, आराध्या मिश्रा, (बाल कवयित्री) सुल्तानगंज, भागलपुर, मनीष कुमार गुंज, डॉ कविता परवाना, खगड़िया, साधना भगत, आशुतोष राजेश, भागलपुर, सरयूग पंडित सौम्य, खेसर, बांका, अनुराग कुमार, दुमका, झारखंड, भोला सिंह पुष्कर, बांका, बिहार, विनोद कुमार शर्मा, जमशेदपुर, झारखंड, लक्ष्मण मंडल, बांका, बिहार, आशीष कुमार, महासागर, बांका, बिहार, डॉ मनोज कुमार घोष, झारखंड, डॉ कामाख्या चरण मिश्र, खगड़िया, कुमार रंजन, भागलपुर, राजू साह, बरहेट, साहेबगंज, झारखंड, डॉ मनोज कुमार राही, गोड्डा, झारखंड सहित अन्य हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन