चंगेरी गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

Banka News : भीषण गर्मी में जब लोगों को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है, तब बांका के एक गांव में नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ गयी है. हालत यह है कि महिलाएं और बच्चे घंटों लाइन में लगकर पानी भरने को मजबूर हैं.
विज्ञापन
बाराहाट बांका से अजय कुमार झा की रिपोर्ट : बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत चंगेरी गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. हर घर नल-जल योजना की जलापूर्ति पिछले एक सप्ताह से बंद रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
मोटर जलने से ठप हुई जलापूर्ति
जानकारी के अनुसार चंगेरी गांव स्थित पंचायत भवन के पास लगे नल-जल योजना के पंप का मोटर अचानक जल गया, जिसके बाद जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गयी. इसका असर वार्ड संख्या 2, 3 और 4 की बड़ी आबादी पर पड़ा है.ग्रामीणों ने बताया कि पिछले रविवार से ही गांव में पानी की समस्या बनी हुई है. भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर ने संकट को और गंभीर बना दिया है.हैंडपंपों पर लगी लंबी कतारें
पानी की किल्लत के कारण लोग अब सार्वजनिक हैंडपंपों और निजी सबमर्सिबल पंपों पर निर्भर हो गए हैं. गांव में सुबह से ही हैंडपंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बर्तन लेकर घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल संकट ने उनकी परेशानी कई गुना बढ़ा दी है.शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या की जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. इसी नाराजगी को लेकर लोगों ने प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की.ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द मोटर बदलकर जलापूर्ति बहाल नहीं की गयी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल
प्रदर्शन में दशरथ शर्मा, सुरेंद्र सिंह, रामभज्जो शर्मा, संतोष मेहता, मुन्नी शर्मा, राजकुमार बगवै, फूलन देवी, मीरा देवी, पूनम देवी समेत करीब दो दर्जन महिला और पुरुष शामिल रहे.ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर गांव में पेयजल व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










